UP anganbadi bharti Apply online.


उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। जल्द ही यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 ऑनलाइन फॉर्म जारी कर दिए जायेंगे। राज्य के जो लाभार्थी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिसियल वेबसाइट पर के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। राज्य के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले सभी इच्छुक लाभार्थी अपनी शैक्षिक योग्यता अनुसार पदों का चयन कर सकते हैं। नीचे दिये गये लेख के माध्यम से आप UP anganbadi bharti 2022 सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही इस लेख के माध्यम से आपको आंगनबाड़ी भर्ती उत्तर प्रदेश सबंधित लेटेस्ट अपडेट की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

Post Office Job: पोस्ट ऑफिस में 12वीं पास वालों के लिए आई बंपर भर्ती

आंगनबाड़ी भर्ती उत्तर प्रदेश 2022

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शासनादेश जारी कर दिया है। हालाँकि अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 45 दिन का समय दिया जाएगा। आवेदन की तिथि घोषित की जाने पर तिथि आर्टिकल में अपडेट कर दी जायेगी। आंगनबाड़ी भर्ती उत्तर प्रदेश 2022 सम्बन्धित अधिक जानकारी जैसे; UP anganbadi bharti के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं ? आंगनवाड़ी फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से कैसे डाउनलोड कैसे करे आदि लेख में दिया जा रहा है। भर्ती की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

आंगनबाड़ी भर्ती उत्तर प्रदेश 2022: UP anganbadi bharti 2022

UP anganbadi bharti 2022 Highlights

आर्टिकल का नाम आंगनबाड़ी भर्ती उत्तर प्रदेश 2022
राज्य का नाम उत्तर प्रदेश
लाभार्थी राज्य के नागरिक
आवेदन ऑनलाइन/ऑफलाइन
पदों की संख्या 53000
भर्ती का नाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, मिनी आंगनवाड़ी, सहायिका पद हेतु

India Post GDS Recruitment 2022: 38,926 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें अप्‍लाई

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती का उद्देश्य क्या है ?

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती का उद्देश्य राज्य के गरीब परिवार की महिलाओं को रोजगार दिलवाना है। जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता हैं। राज्य के गरीब महिलाएं आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं पास होनी चाहिए। आंगनबाड़ी पदों के लिए महिलाओं का चयन मेरिट के बेस पर किया जाएगा। आंगनबाड़ी भर्ती के लिए ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिससे महिलाओं को कहीं बाहर जाने की आवश्यकता भी नहीं है वे अपने ग्रामसभा में रह कर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। UP anganbadi bharti के लिए लाभार्थियों को अभी थोड़ा इन्तजार करना होगा आवेदन फॉर्म जारी होते ही लेख में अपडेट कर दिया जाएगा।

आंगनबाड़ी भर्ती उत्तर प्रदेश, लेटेस्ट अपडेट

आंगनबाड़ी भर्ती उत्तर प्रदेश (UP anganwadi bharti-2022) के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 53,000 से भी अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। सरकार द्वारा जनवरी माह में जारी किये गये शासनादेश के मुताबित आंगनबाड़ी के 53000 पदों पर भर्ती प्रकिया को मई माह तक पूरा कर दिया जायेगा। विधानसभा चुनावों के कारण भर्ती प्रक्रिया में विलंब हो गया था। नयी सरकार के गठन के पश्चात अब मई माह तक प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर दिया जायेगा जिसके लिए सरकार द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया को समयसीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिये गये है। आंगनबाड़ी भर्ती 2022 उत्तर प्रदेश Online Form के लिए कैंडिडेट अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म डाउनलोड कर सकते है। साथ ही कैंडिडेट सम्बंधित वेबसाइट की सहायता से आंगनबाड़ी भर्ती सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकते है।

यूपी इंटर्नशिप स्कीम: ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म, युवाओं को मिलेंगे 2500 रु

UP anganbadi bharti के लिए दस्तावेज

उत्तर प्रदेश के जो लाभार्थी आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है उन सभी दस्तावेजों की सूची लेख में नीचे दी जा रही है।

  • आधार कार्ड
  • आठवीं पास मार्कशीट
  • दसवीं पास मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र

Uttar Pradesh anganbadi bharti के लिए पात्रता

  • आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का सम्बंधित ग्रामसभा का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • सभी लाभार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
  • आवेदन हेतु कैंडिडेट की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होना आवश्यक है।
  • 5 साल सहायिका पद पर कार्य करने वाली महिला कार्यकर्ती पद के लिए आवेदन कर सकती है।
  • मिनी केंद्र के लिए कार्यकर्ती न्यूनतम 8 कक्षा उत्तीर्ण होनी अनिवार्य है।

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती जिलावार लिस्ट 2022

मथुरा महाराजगंज हापुड़ अम्बेडकर नगर
कुशीनगर बलिया बाराबंकी जालौन
आजमगढ़ सीतापुर आगरा इलाहाबाद
कासगंज कन्नौज अमरोहा औरैया
गोंडा हापुड़ कानपुर नगर बहराइच
बिजनौर मिर्जापुर खीरी बांदा
चंदौली पीलीभीत लखनऊ बस्ती
एटा रामपुर मैनपुरी बुलंदशहर
फर्रुखाबाद संत कबीर नगर मेरठ देवरिया
गौतम बुद्ध नगर शामली मुजफ्फरनगर फैजाबाद
सुल्तानपुर बरेली चित्रकूट इटावा
बलरामपुर फिरोजाबाद गाजियाबाद सहारनपुर
बागपत गाज़ीपुर गोरखपुर प्रतापगढ़
अलीगढ़ कौशाम्बी बदायूं मुरादाबाद
अमेठी ललितपुर जौनपुर संत रविदास नगर
सुल्तानपुर कानपुर देहात महोबा सोनभद्र
सम्भल (भीम नगर) कानपुर देहात मऊ वाराणसी
शाहजहाँपुर हमीरपुर झाँसी फतेहपुर
रायबरेली हाथरस हरदोई सिद्धार्थ नगर
महामाया नगर श्रावस्ती

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी पदों का चयन

यूपी में आंगनबाड़ी पदों के लिए चयन उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जाता है। जिसके लिए सहायिका पद हेतु आवेदन करने के लिए वाले उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास और कार्यकर्ती पद के लिए शैक्षिक योग्यता दसवीं पास होनी जरुरी है। इसके आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी जिस उम्मीदवार का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा उन्हें नौकरी प्रदान की जायेगी। ग्रामीण क्षेत्रों की जो लाभार्थी आंगनबाड़ी पदों के लिए आवेदन करेंगी उनके सालाना आय 46080 रुपये से कम होनी चाहिए व शहरी क्षेत्रों की महिलाओं की सालाना आय 56460 रुपये से कम होनी चाहिए।

टीए आर्मी भर्ती रैली TA Army Rally Bharti Schedule 2022

आंगनबाड़ी भर्ती उत्तर प्रदेश, सैलरी रेंज

UP आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, मिनी आंगनवाड़ी और सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किये है। आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलने वाली सैलरी का विवरण इस प्रकार से है :-

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – 4000-8000 रुपए
  • मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – 3000-6000 रुपए
  • आंगनबाड़ी सहायिका – 2000-4000 रुपए
  • लेडी सुपरवाइजर – 20,000 रुपए

UP आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन

उत्तर प्रदेश के जो उम्मीदवार आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे यूपी शिक्षा विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि अभी सरकार द्वारा शासनादेश जारी किया है ऑनलाइन आवेदन शुरू होते ही उम्मीदवार लेख में देख सकते हैं।

  • आंगनबाड़ी भर्ती आवेदन करने के लिए लाभार्थियों को सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • वहां खुले पेज में आंगनबाड़ी रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा वहां क्लिक करें।
  • जिसके बाद उम्मीदवारों के सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाता है।
  • खुले हुए फॉर्म में पूछी गयी जानकारियों को दर्ज करें।
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद सम्बन्धित दस्तावेजों को फॉर्म में अटैच करें।
  • और फिर फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • जिसके बाद आपकी आवेदन प्रकिया पूरी हो जाती है।

आंगनबाड़ी भर्ती उत्तर प्रदेश के लिए ऑफलाइन आवेदन

Uttar Pradesh anganbadi bharti के लिए महिलाएं ऑफलाइन आवेदन भी कर सकती हैं। यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के कर सकते हैं।

  • यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले अपनी तहसील में जाएँ।
  • वहां जा कर उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म लेना है।
  • फिर फॉर्म में सभी जानकारियों को भरें।
  • जानकारियों को भरने के बाद सम्बन्धित दस्तावेजों को फॉर्म में अटैच करें।
  • जिसके बाद आपकी आवेदन प्रकिया पूरी हो जाती है।

UP आंगनबाड़ी भर्ती आवेदन फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें ?

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म व सम्बन्धित जानकारी शासनादेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं। UP आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी जा रही है।

  • UP आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले शाशनादेश की वेबसाइट पर जाएँ।
  • वहां खुले पेज में आगनबाड़ी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पेज में नीचे आंगनबाड़ी भर्ती आवेदन फॉर्म दिखाई देगा वहां से उम्मीदवार फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं। Uttar-Pradesh-anganbadi-bharti ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस

महत्वपूर्ण लिंक

आंगनबाड़ी भर्ती उत्तर प्रदेश 2022 सम्बन्धित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए कितने पदों की रिक्तियां निकाली गयी थी ?

यूपी में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए कुल 53000 पदों की भर्तियां निकाली गयी थी ?

आंगनबाड़ी की भर्ती किन-किन पदों के लिए निकाली जा रही हैं ?

यूपी में आंगनबाड़ी भर्ती मिनी आंगनबाड़ी, आगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका के लिए निकाली जा रही है।

आंगनबाड़ी भर्ती के आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी ?

आवेदन के लिए उम्मदीवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, दसवीं पास मार्कशीट, मूल निवास प्रमाण पत्र, आठवीं पास मार्कशीट, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया कब शुरू की जायेगी ?

अभी विभाग द्वारा शासनादेश जारी किया गया है आवेदन प्रकिया शुरू होते ही उम्मीदवारों के लिए आर्टिकल में अपडेट कर दिया जाएगा।

Uttar Pradesh anganbadi bharti registration form कैसे डाउनलोड कर सकते हैं ?

आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पूरी प्रक्रिया लेख में दी गयी है सभी उम्मदीवार आर्टिकल में दिए गए लिंक के माध्यम से फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।

आंगनबाड़ी पदों की भर्ती के लिए लाभर्थियों की आयु कितनी होनी चाहिए ?

जो महिलाएं आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करेंगी उनकी आयु 21 से 45 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।

यूपी आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट कब जारी की जाएगी ?

यूपी आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी।

इस लेख में माध्यम से हमने आपसे उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2022 से जुड़ी समस्त जानकारी साझा की है, यदि आपको आंगनबाड़ी भर्ती उत्तर प्रदेश सम्बंधित कोई सवाल हो तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके अपना सवाल पूछ सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।

ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।

यह भी जानें –

Leave a Comment