Top 10 Longest Bridge in India in hindi 2022 । भारत की 10 सबसे लंबी ब्रिज


Top 10 Longest Bridge in India: – क्या आप जानते हैं भारत में सबसे लंबा ब्रिज कौनसा है ? यदि नहीं तो आज आप जान जायेंगे। पुल एक ऐसी संरचना होती है जिसे यातायात का रास्ता या स्त्रोत कहा जाता है। ऐसे स्थानों पर पुलों का निर्माण किया जाता है जहाँ दुरी को कम समय में तय करना हो या किसी भौतिक बाधा (जैसे नदी ,घाटी ,सड़क आदि ) को पार करना हो। पुलों का निर्माण मुख्यता किसी बाधा को पार करने के लिए किया जाता है।

Top 10 Longest Bridge
Longest Bridge in India

आज हम आपको भारत की शीर्ष सबसे लंबी ब्रिज (Top 10 Longest Bridge in India) के बारे में जनकारी देंगे। भारत का सबसे लंबा पुल कौनसा है और यह ब्रिज किस-किस स्थान को जोड़ता है और इसकी लंबाई कितनी है ? सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में दी जाएगी। तो चलिए जानते हैं भारत के 10 सबसे लंबे ब्रिज के बारे में विस्तार से।

भारत के सबसे लंबी ब्रिज (Longest Bridge in India)

भारत में अगर हम ब्रिज की बात करें तो यहाँ आपको कई ब्रिज देखने को मिल जायेंगे। समुद्र या नदियों के ऊपर बने ब्रिज हों या किसी शहर को दूसरे शहर से जोड़ने वाले पुल हों सभी की अपनी एक खास संरचना और बनावट होती है जिसके लिए वह प्रमुख रूप से जाने जाते हैं। लेकिन आज हम यहाँ भारत के Top 10 Longest Bridge की बात करने जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं भारत का सबसे लंबा ब्रिज (Longest Bridge) कौनसा है ? आपकी जानकारी के लिए बता दें की देश का सबसे लंबा ब्रिज Dhola Sadiya Bridge है।

Types of Bridge (पुल के प्रकार)

पुरे विश्व में पुल कई प्रकार के होते हैं जिनका अपना आकार और लंबाई होती है। भारत में सबसे बड़ा ब्रिज कौनसा है यह जाने से पहले आपको यह भी जान लेना चाहिए की ब्रिज कितने प्रकार के होते हैं ? ब्रिजों में कई प्रकार के होते हैं जैसे Arch Bridge (मेहराव पुल), Suspension bridge (निलंबन पुल), Beam Bridge (बीमपुल), Cable-stayed (केबल-धारित पुल)। पुलों का उपयोग मुख्य रूप से यात्रा में सुविधा और दो अलग अलग स्थानों को जोड़ने के लिए किया जाता है। पुलों को अलग -अलग तरीकों से वर्गीकृत किया जा सकता है पुल का उपयोग और उसके संरचना क्या है इसके आधार पर इसे कई श्रेणियों में बांटा जाता है।

Top Longest Bridge list

  1. Dhola Sadiya Bridge (भूपेन हजारिका सेतु या ढोला-सादिया ब्रिज)
  2. Dibang River Bridge (दिबांग नदी पुल)
  3. Mahatma Gandhi Setu (महात्मा गांधी सेतु)
  4. Bandra-Worli Sea Link (BWSL) (बांद्रा-वर्ली सी लिंक (बीडब्ल्यूएसएल)
  5. Bogibeel Bridge (बोगीबील ब्रिज)
  6. Vikramshila Setu (विक्रमशिला सेतु)
  7. Vembanad Rail Bridge (वेम्बनाड रेल ब्रिज)
  8. Digha–Sonpur Bridge (दीघा-सोनपुर ब्रिज)
  9. Arrah–Chhapra Bridge (आरा-छपरा ब्रिज)
  10. Godavari Bridge (गोदावरी ब्रिज)

List of Top 10 Longest Bridge

Serial no. Longest Bridge Name (लंबे पुल) Distance (दुरी किलोमीटर में ) Opened in (साल) Connecting (जोड़ता है) Location (स्थिति)
1 Dhola Sadiya Bridge 9.15 Km 2017 Assam and Arunachal Pradesh Lohit River, Tinsukia, Assam
2 Dibang River Bridge 6.2 Km 2018 Arunachal Pradesh Dibang River
3 Mahatma Gandhi Setu 5.75 Km 1982 South Patna to Hajipur Ganga, Patna, Bihar
4 Bandra-Worli Sea Link (BWSL) 5.57 Km 2009 Bandra to Worli (South Mumbai) Mahim Bay, Mumbai
5 Bogibeel Bridge 4.94 Km 2018 Dhemaji to Dibrugarh Brahmaputra River, Assam
6 Vikramshila Setu 4.70 Km 2001 Bhagalpur to Naugachia Ganga, Bhagalpur, Bihar
7 Vembanad Rail Bridge 4.62 Km 2011 Edappally to Vallarpadam Vembanad Lake, Kochi, Kerala
8 Digha–Sonpur Bridge 4.55 Km 2016 Digha, Patna to Sonpur, Saran Ganga, Patna, Bihar
9 Arrah–Chhapra Bridge 4.35 Km 2017 Arrah to Chhapra Ganga, Saran, Bihar
10 Godavari Bridge 4.13 Km 2015 Kovvur to Rajahmundry Godavari river, Rajahmundry, Andhra Pradesh

भारत में शीर्ष सबसे लंबे पुलों की सूची (List of Longest Bridge in India)

1.Dhola Sadiya Bridge (ढोला-सादिया ब्रिज) –

Bridge name (पुल का नाम) Dhola Sadiya Bridge ((ढोला-सादिया ब्रिज)
कुल लम्बाई 9.15 किलोमीटर (5.69 मील)
भारत में सबसे लंबे पुलों की सूची में स्थान प्रथम
पुल का प्रकार Beam Bridge
राज्य जिन्हें पुल जोड़ता है असम और अरुणाचल प्रदेश

ढोला-सादिया ब्रिज जिसे भूपेन हजारिका सेतु के नाम से भी जाना जाता है यह देश का सबसे लंबा (Longest) ब्रिज है। भूपेन हजारिका पुल जो की पूर्वोत्तर के दो राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ता है यह लोहित नदी जोकि ब्रम्हपुत्र नदी की सहायक नदी है पर बना है। भूपेन हजारिका सेतु या ढोला-सादिया पुल की लम्बाई 9.15 किलोमीटर (5.69 मील) है। इस ब्रिज का निर्माण 1000 करोड़ रुपए की लागत से किया गया और इस पुल के निर्माण में 5 साल का समय लगा था।

2. Dibang River Bridge (दिबांग नदी पुल)

Bridge name (पुल का नाम) Dibang River Bridge (दिबांग नदी पुल)
कुल लम्बाई 6.2 किलोमीटर (6,200 meters (20,300 ft) 
भारत में सबसे लंबे पुलों की सूची में स्थान दूसरा
पुल का प्रकार Beam Bridge
पुल जोड़ता है अरुणाचल प्रदेश के बोमजीर और मालेक गांवों को

दिबांग नदी ब्रिज भारत के सबसे लंबे ब्रिज Dhola Sadiya Bridge के बाद दूसरा नंबर पर आता है। Dibang River Bridge जोकि अरुणाचल प्रदेश के बोमजीर और मालेक गांवों को जोड़ता है इसकी लम्बाई 6.2 किलोमीटर है। साल 2018 में दिबांग नदी ब्रिज को NH13 ट्रांस-अरुणाचल हाईवे के एक हिस्से के रूप में पूर्ण किया गया था जो की सिकांग नदी प्रणाली में फैला है।

3. Mahatma Gandhi Bridge (महात्मा गांधी सेतु) –

पुल का नाम महात्मा गांधी सेतु ,गांधी सेतु या गंगा सेतु
कुल लम्बाई 5.75 किमी (5,750 meters,)
भारत में सबसे लंबे पुलों की सूची में स्थान तीसरा
पुल का प्रकार बीम ब्रिज
पुल जोड़ता है दक्षिण में पटना को बिहार में उत्तर में हाजीपुर से जोड़ता है

यह ब्रिज महात्मा गांधी सेतु ,गांधी सेतु या गंगा सेतु नाम से जाना जाता है जो की बिहार में गंगा नदी के ऊपर स्थित है। यह देश का तीसरा सबसे लंबा पुल है। इस ब्रिज की लम्बाई 5.75 किमी है जो की दक्षिण में पटना को उत्तर में हाजीपुर से जोड़ता है। महात्मा गांधी सेतु या गंगा सेतु को उस समय इंदिरा गांधी सरकार के समय खोला गया था। गंगा सेतु को का कार्य साल 1972 में शुरू किया गया और 1978 में यह ब्रिज बनकर तैयार हुआ।

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

4. Bandra-Worli Sea Link (BWSL) (बांद्रा-वर्ली सी लिंक (बीडब्ल्यूएसए)-

पुल का नाम बांद्रा-वर्ली सी लिंक (बीडब्ल्यूएसए) या राजीव गाँधी सी लिंक
कुल लम्बाई 5.6 किमी 
भारत में सबसे लंबे पुलों की सूची में स्थान चौथा
पुल के प्रकार Cable-stayed
पुल जोड़ता है  मुंबई के बांद्रा को दक्षिण मुंबई में वर्ली से

भारत की 10 सबसे लंबी ब्रिज की सूची में बांद्रा-वर्ली सी लिंक (BWSL) ब्रिज का चौथा स्थान है। Bandra-Worli Sea Link (BWSL) को आधिकारिक रूप से राजीव गांधी सी लिंक के रूप में भी जानते हैं। Cable-stayed प्रकार के इस पुल की लम्बाई 5.6 किमी है। यह ब्रिज मुंबई के बांद्रा को दक्षिण मुंबई में स्थित वर्ली को जोड़ता है।

5.Bogibeel Bridge (बोगीबील ब्रिज)-

पुल का नाम Bogibeel Bridge (बोगीबील ब्रिज)
कुल लम्बाई 4.94 किमी 
भारत में सबसे लंबे पुलों की सूची में स्थान पांचवा
पुल जोड़ता है असम के धेमाजी और डिब्रूगढ़ जिलों को

Bogibeel Bridge भारत की टॉप 10 लंबी ब्रिज में पांचवे स्थान पर है। इस ब्रिज की लम्बाई 4.94 किलोमीटर है और यह असम में धेमाजी जिले और डिब्रूगढ़ जिले को जोड़ता है। यह पुल ब्रम्हपुत्र नदी के ऊपर बनाया गया है। यह असम और अरुणांचल प्रदेश को कनेक्ट करता है। यह एशिया का दूसरा लंबा रेल-सह-सड़क ब्रिज है।

6.Vikramshila Setu (विक्रमशिला सेतु)-

पुल का नाम विक्रमशिला सेतु
कुल लम्बाई  4.7 किमी 
भारत में सबसे लंबे पुलों की सूची में स्थान छठवां
पुल जोड़ता है NH80 और NH 31 को

Vikramshila Setu भारत के टॉप 10 लंबे ब्रिज में छठवे स्थान पर है। इसकी लम्बाई  4.7 किमी है जो की बिहार में भागलपुर में गंगा नदी के पार एक पुल है। यह ब्रिज 2001 में खोला गया था।

7.Vembanad Rail Bridge (वेम्बनाड रेल ब्रिज)-

पुल का नाम वेम्बनाड रेल ब्रिज
कुल लम्बाई  4.62 Km (4,620 मीटर)
भारत में सबसे लंबे पुलों की सूची में स्थान सातवां
पुल जोड़ता है केरल के कोच्चि में एडापल्ली और वल्लारपदम को

यह पुल भारत का 7 वां सबसे लंबा पुल है जोकी केरल राज्य के कोच्चि में एडापल्ली और वल्लारपदम को जोड़ता है। 4,620 मीटर लंबे वेम्बनाड रेल ब्रिज को साल 2007 में शुरू किया गया था।

8. Digha–Sonpur Bridge (दीघा-सोनपुर ब्रिज)-

पुल का नाम दीघा-सोनपुर ब्रिज या जेपी सेतु 
कुल लम्बाई 4.55 Km (4,556 meter)
भारत में सबसे लंबे पुलों की सूची में स्थान आठवां
पुल जोड़ता है पटना में दीघा घाट और सोनपुर तथा सारण जिले में पहलेजा घाट को 

भारत की 10 सबसे लंबी ब्रिज में दीघा-सोनपुर ब्रिज का स्थान आठवां है। इस ब्रिज को जेपी सेतु नाम से भी जानते हैं। देश के स्वतंत्रता कार्यकर्ता जयप्रकाश नारायण के नाम पर ही इस पुल का नाम रखा गया है। इस पुल द्वारा बिहार के पटना में दीघा घाट और सोनपुर तथा सारण जिले में पहलेजा घाट को जोड़ा गया है। इस ब्रिज की लम्बाई 4,556 मीटर है।

दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें – Top 10 Tallest Building in the world

9. Arrah–Chhapra Bridge (आरा-छपरा ब्रिज)-

पुल का नाम आरा-छपरा ब्रिज या वीर कुंवर सिंह सेतु 
कुल लम्बाई 4.35 Km
भारत में सबसे लंबे पुलों की सूची में स्थान नवां
पुल जोड़ता है बिहार के आरा और छपरा को

Top 10 Longest Bridge में आरा-छपरा ब्रिज नवें स्थान पर है जोकि बिहार के आरा और छपरा को जोड़ता है। यह पुल गंगा नदी के ऊपर बना है जिसकी लम्बाई 4.35 Km है। आरा-छपरा ब्रिज को आधिकारिक (officially) रूप से वीर कुंवर सिंह सेतु के नाम से भी जाना जाता है। साल 2017 में Arrah–Chhapra Bridge को खोला गया था।

10. Godavari Bridge (गोदावरी ब्रिज)-

पुल का नाम गोदावरी ब्रिज
कुल लम्बाई 4.1 किलोमीटर
भारत में सबसे लंबे पुलों की सूची में स्थान दसवां
पुल जोड़ता है राजामहेंद्रवरम में कोव्वूर को दीवानचेरुवु जंक्शन से

Godavari Bridge का निर्माण कोलकाता तथा चेन्नई के बीच सड़क की दूरी को कम करने के लिए लगभग 150 किलोमीटर कम करने के उद्देश्य से किया गया था। इसकी लम्बाई 4.1 किलोमीटर है। यह भारत के top 10 Longest Bridge में 10 वें नंबर पर आता है।

Top 10 Longest Bridge से सम्बन्धित प्रश्नोत्तर –

भारत का सबसे लंबा ब्रिज कौनसा है ?

भारत का सबसे लंबा ब्रिज Dhola Sadiya Bridge है।

सबसे लम्बे Longest Bridge की लम्बाई कितनी है ?

भारत का सबसे लंबा ब्रिज Dhola Sadiya Bridgeहै जिसकी लम्बाई 9.15 Km है।

Dhola Sadiya Bridge किस वर्ष खोला गया था ?

साल 2017 में ढोल सादिया ब्रिज को खोला गया था।

Dhola Sadiya Bridge को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

Dhola Sadiya Bridge को Bhupen Hazarika Setu नाम से भी जाना जाता है।

Top 10 Longest Bridge की सूची में किस पुल का स्थान अंतिम है ?

भारत के शीर्ष 10 लंबे पुलों की सूची में Godavari Bridge (गोदावरी ब्रिज) अंतिम स्थान यानि 10 वें स्थान पर है।

Leave a Comment