MP Ladli Bahana Yojana 2023 Apply Online


mp ladli bahana yojana 2023 apply online registration form objective and benefits एमपी लाडली बहना योजना application process for madhya pradesh ladli behna scheme

MP Ladli Bahana Yojana 2023

एमपी लाडली बहन योजना की शुरुआत की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई है। इस योजना का लाभ महिलाओं को मिलेगा चाहे वह किसी भी पंथ, जाती या संप्रदाय से हों। सरकार द्वारा लाभार्थियों के खाते में ₹12000 (₹1000 प्रति माह) हर वर्ष भेजे जाएंगे।

mp ladli bahana yojana 2023

mp ladli bahana yojana 2023

यह योजना की घोषणा नर्मदा जयंती के अवसर पर जिले के बुधनी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने की। CM शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा के दौरान कहा कि जैसे कि लाडली बेटियों के लिए प्रदेश सरकार लाडली लक्ष्मी योजना चला रही है उसी प्रकार बहनों के लिए लाडली बहन योजना चलाई जाएगी। इस योजना के तहत सरकार सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्येक माह ₹1000 की धनराशि भेजेगी। प्रत्येक वर्ष लाभार्थियों को ₹12000 की राशि मिलेगी।

Also Read : MP Mukhyamantri Avivahita Pension Yojana 

योजना का नाम एमपी लाडली बहना योजना
लाभार्थी   राज्य की निम्न, मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
आर्थिक सहायता राशि 1000 रूपए प्रतिमाह /12000 रूपए वार्षिक
आवेदन प्रक्रिया   अभी उपलब्ध नहीं
अधिकारिक वेबसाइट   जल्द लांच होगी

एमपी लाडली बहन योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य एमपी लाडली बहन योजना को शुरू करने के पीछे सभी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार उनकी आर्थिक रूप से मदद करेगी। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1000 प्रतिमा भेजेगी। यदि कोई महिला पहले से ही किसी अन्य योजना के तहत लाभ ले रही है तो भी वह एमपी लाडली बहन योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र है। सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रत्येक पंथ, जाति वह समुदाय की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • MP Ladli Bahana Yojana को आरंभ करने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की मध्यमवर्ग और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • Madhya Pradesh Ladli Bahana Yojana के अंतर्गत प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रूपए की आर्थिक सहायता धनराशि दी जाएगी।
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना का संचालन किया जाएगा।
  • 5 वर्षों में सरकार द्वारा अनुमानित योजना के तहत 60,000 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन किया जाएगा।
  • निम्न वर्ग की सभी बहनों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए ही इस योजना को आरंभ किया जा रहा है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी।
  • लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में आर्थिक सहायता धनराशि का वितरण किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

Also Read : MP Gaon Ki Beti Yojana 

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की पात्रता मानदंड

केवल वह महिलाएं जो नीचे दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं मध्य प्रदेश की नई लाडली बहन योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं:

  • आवेदन कर्ता महिला होनी चाहिए।
  • आवेदन कर्ता मध्य प्रदेश की मूलनिवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार से होनी चाहिए।
  • आवेदक के परिवार में कोई आयकर ना देता हो।
  • यदि कोई महिला किसी अन्य योजना के तहत लाभ ले रही है तो भी वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।

MP Ladli Bahana Yojana आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीर
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

एमपी लाड़ली बहना योजना के तहत आवेदन कैसे करें ?

अगर आप भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा घोषित की गई एमपी लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको बता दें कि अभी केवल इस योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा कोई भी सूचना सार्वजनिक नहीं की गई है और ना ही इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया गया है। जैसे ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी लाडली बहना योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकें।

Click Here to Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana MP

अगर आपको MP Ladli Bahana Yojana से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , हमारी टीम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके।

Leave a Comment